मधुबनी, मार्च 11 -- मधेपुर, निज संवाददाता। मधेपुर थाने के मधेपुर पश्चिमी पंचायत के वार्ड दो में मंगलवार को एक पुत्र ने अपनी मां को मारपीट कर जख्मी कर दिया। मां का कसूर महज इतना था कि वह बेटा को पिता के साथ मारपीट करने के दौरान बचाव की। जख्मी महिला मो इदरीस दर्जी की पत्नी शफीना ख़ातून का इलाज मधेपुर पीएचसी सह रेफ़रल अस्पताल में कराया गया। इस संबंध में जख्मी मां शफीना ख़ातून ने मधेपुर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें पुत्र मो फिरोज दर्जी को नामजद किया गया है। मधेपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विश्वजीत कुमार ने बताया कि मामले की अनुसंधान शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.