पुत्र ने मां को मारपीट कर किया घायल,रेफर
छपरा, मई 29 -- दरियापुर। थाना क्षेत्र के सुंदरपुर में एक कलयुगी पुत्र ने घरेलू विवाद में अपनी ही मां को शुक्रवार को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता चांदमुनी देवी बताई जाती है जिसे स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। उसकी स्थिति गंभीर होने के कारण प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सक ने उसे सदर अस्पताल छपरा रेफर किया। पीड़िता ने पुलिस को दिए फर्द बयान में कहा है कि वह अपने घर पर थीं तभी उसका पुत्र,पौत्र आदि पहुंच गए और अचानक मारपीट शुरू कर दी। उसने बताया है कि उसे बचाने आई नाती की बहू व नातिन के साथ भी मारपीट की गई। पीड़िता ने अपने पुत्र, बहू, पौत्र सहित चार लोगों को नामजद किया है। पुलिस छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.