हमीरपुर, मार्च 8 -- हमीरपुर, संवाददाता। थाना चिकासी क्षेत्र के ग्राम बरौली खरका में शनिवार की शाम फसल के विवाद को लेकर पुत्र ने पिता पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में पिता के सिर में गंभीर चोट आई है। वहीं छोटे भाई के साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बरौली खरका गांव निवासी सोहनलाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके दो पुत्र सुनील उर्फ कथूला और सुशील हैं। बड़ा पुत्र सुनील अक्सर फसल को लेकर विवाद करता है और गाली-गलौज करता है। शनिवार की शाम सुनील ने कुल्हाड़ी से उनके सिर पर वार कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई। आरोप है कि उसने छोटे भाई सुशील के साथ भी मारपीट कर जान से मारने का प्रयास किया।वहीं दूसरी ओर सुनील कुमार ने भी पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह अपनी माता को भाई क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.