चतरा, फरवरी 9 -- सिमरिया निज प्रतिनिधि सिमरिया थाना के सिमरिया खुर्द गांव निवासी कुलसुम खातुन ने अपने सौतेले पुत्र सदाम हुसैन पर अपने पिता इब्राहिम अंसारी के साथ बुरी तरह मारपीट करने की शिकायत सिमरिया थाना में की है। इस बाबत मामला दर्ज कर पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इब्राहिम अंसारी के दो पत्नी है। इसमें दूसरी पत्नी के नि:संतान होने पर जीवन यापन के लिए 14 डीसमील जमीन का केवाला कर दिया गया था। जिस पर खपरैल मकान बना हुआ है। उक्त घर को खाली कराकर पहली पत्नी के चार पुत्रों में एक सदाम अंसारी जबरन घर बनाना चाहता है। जबकि इसी घर में उसका छोटा भाइ अपने पिता के साथ रहता है। इस पर इब्राहिम अंसारी और कुलसुम खातुन द्वारा विरोध करने पर उसके साथ बुरी तरह से मारपीट किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.