पुत्र ने पिता को चाकू से गोदकर मार डाला
मुजफ्फरपुर, फरवरी 28 -- पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। मिजोरम में बुधवार की रात आपसी विवाद में पुत्र ने पिता की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मिजोरम पुलिस ने खून से सना चाकू भी बरामद कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। मृतक पारू थानाक्षेत्र स्थित कोइरिया निजामत पंचायत के केशोपुर बभनगांव निवासी अमन सिंह (50) था। वह मिजोरम में अपने छोटे पुत्र राजीव कुमार के साथ रहता था। दोनों एक फैक्ट्री में पलदारी का काम करते थे। मुखिया प्रतिनिधि मुकेश कुमार ने बताया कि बुधवार की रात किसी बात को लेकर पिता-पुत्र में विवाद हो गया। दोनों के बीच मारपीट होने लगी। इसी दौरान राजीव ने चाकू से गोदकर पिता की हत्या कर दी। मिजोरम पुलिस की पूछताछ में राजीव ने पिता की हत्या की बात स्वीकार की है। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। अमन छह साल से मिजोरम में पलदारी का काम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.