पुत्र ने पिता के खिलाफ दर्ज कराया केस
बस्ती, मई 29 -- बस्ती, निज संवाददाता। मुंडेरवा थानाक्षेत्र के भौरा गांव में मारपीट की घटना में बेटे ने अपने पिता समेत दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इसी गांव के रहने वाले दिव्यांशु प्रजापति ने तहरीर देकर बताया है कि वह अपने घर पर एक माह बाद बुधवार को आया तो माता-पिता से किसी बात को लेकर बहस होने लगी। आरोप है कि तभी गांव का रहने वाला अमन यादव वहां आया और उन्हें अपशब्द कहने लगे। इसके बाद अमन और उसके पिता विनोद प्रजापति ने मिलकर उसे मारापीटा और जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि आरोपी अमन यादव और विनोद प्रजापति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.