पुत्र को विदेश भेजने के नाम पर महिला से 10.80 लाख की ठगी
रुद्रपुर, फरवरी 28 -- सितारगंज, संवाददाता। ग्राम मैनाझुंडी निवासी एक विधवा महिला ने एसएसपी से शिकायत कर गांव के ही एक व्यक्ति पर बेटे को विदेश भेजने के नाम पर 10 लाख 80 हजार रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। एसएसपी के आदेश पर मामले में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता जसविंदर कौर पत्नी स्व. दलीप सिंह ने तहरीर में कहा है कि करीब दो वर्ष पूर्व उसके पुत्र लवप्रीत सिंह को विदेश भेजने का झांसा देकर ग्राम गोठा निवासी शमशेर सिंह पुत्र जरनैल सिंह ने उससे कुल 10.80 लाख रुपये चेक, ऑनलाइन ट्रांसफर व नकद के रूप में ले लिए। आरोप है कि आरोपी कभी पासपोर्ट तो कभी वीजा न लगने का बहाना बनाकर उसे टालता रहा और आज तक उसके पुत्र को विदेश नहीं भेजा। पीड़िता के अनुसार उसने यह रकम रिश्तेदारों से उधार लेकर तथा जमीन गिरवी रखकर जुटाई थी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.