पुत्र को घर से उठा ले जाने की धमकी हवाई फायर
शाहजहांपुर, जून 2 -- ददरौल। आरसी मिशन थाना क्षेत्र के गांव रौसर कोठी में महिला ने गांव के ही एक व्यक्ति पर घर के बाहर गाली-गलौज करने और बेटे को उठा ले जाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले की तहरीर पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है।गांव निवासी नीलम कन्नौजिया पत्नी राजेश कन्नौजिया ने पुलिस को बताया कि गांव का एक व्यक्ति अपने कुछ साथियों के साथ आए दिन नशे की हालत में उनके घर के बाहर पहुंच जाता है। आरोप है कि आरोपी गाली-गलौज करता है और उनके पुत्र को घर से उठा ले जाने की धमकी देता है। पीड़िता का कहना है कि आरोपियों की हरकतों से परिवार दहशत में है। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के दौरान हवाई फायरिंग की गई। मामले की शिकायत पहले भी पुलिस से की गई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। आरसी मिशन पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.