मुजफ्फर नगर, अगस्त 5 -- बुढ़ाना। गांव सफीपुर निवासी एवं फेसबुक क्रिएटर अंकित तोमर अपने 11 माह के पुत्र शिवांस के स्वस्थ होने की मन्नत पूरी करने के लिए हरिद्वार से दंडवत कांवड़ यात्रा कर रहे हैं। मंगलवार को वह बुढ़ाना में नगर पंचायत कार्यालय स्थित कांवड़ सेवा शिविर पहुंचे, जहां श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया। अंकित ने बताया कि पुत्र के जन्म के बाद वह लगातार बीमार रहने लगा था। कई अस्पतालों में उपचार कराने के बाद भी जब स्थायी लाभ नहीं मिला तो उन्होंने भगवान भोलेनाथ से मन्नत मांगी कि पुत्र के स्वस्थ होने पर वह हरिद्वार से दंडवत करते हुए गंगाजल लेकर आएंगे। यह भी पढ़ें- चारों ओर यही पुकार भोले शंकर करेंगे बेड़ा पार मन्नत पूरी होने पर उन्होंने 21 जुलाई को हर की पौड़ी से गंगाजल उठाकर यात्रा शुरू की। इस कठिन यात्रा में पत्नी सोनम, माता इंद्रा, भाई...