खगडि़या, मार्च 30 -- बेलदौर । एक संवाददाता महिनाथनगर पंचायत के वार्ड नंबर चार भोला दास बासा निवासी तारणी साह के पुत्र रविन्द्र साह ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर अपने ही गांव के तीन लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए पुत्र के साथ मारपीट कर लूटपाट करने की शिकायत की है। घटना रविवार के सबेरे सात बजे के करीब की बताई जा रही है। आवेदक के मुताबिक उसका अवयस्क पुत्र विष्णु कुमार घटना के समय घर से आधा किलोमीटर दूर टहलने के लिए गया हुआ था। इसी क्रम में घटनास्थल पर गांव के ही मंटू शर्मा, अंजू देवी एवं तपेश कुमार ने उसे अपने कब्जे में लेकर मारपीट कर गले से सोने की चैन लूट लिया। इधर आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.