पुत्र के साथ घर जा रही महिला की बाइक से गिरकर मौत
मैनपुरी, मई 15 -- एलाऊ। थाना के क्षेत्र ग्राम मलिखानपुर के पास मायके से अपने पुत्र के साथ घर जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। महिला का पुत्र बाइक चला रहा था। तभी महिला बाइक से गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। जिला अस्पताल में घायल महिला ने दम तोड़ दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। एलाऊ थाना क्षेत्र के गांव नगला कोंडर निवासी 40 वर्षीय उमा देवी पत्नी रविंद्र कुमार शुक्रवार को अपराह्न लगभग 3:30 बजे के करीब अपने मायके छिबरामऊ से पुत्र आदर्श के साथ बाइक पर सवार होकर घर लौट रही थी। तभी रास्ते में थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव मलिखानपुर के पास बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। जिससे उमा देवी का सिर फट गया। उमा को घायल अवस्था में जिला अस्पताल के आपातकालीन विभाग ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने घायल महिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.