पुत्र के साथ आ रही महिला बाइक से गिरी, मौत
ललितपुर, मई 19 -- ललितपुर। थाना बानपुर अन्तर्गत बानपुर रोड पर एक महिला अचानक अनियंत्रित होकर बाइक से गिर गयी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसको मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। ग्राम सूरीकलां निवासी 50 वर्षीय बब्बू राजे पत्नी शंकर सिंह मंगलवार को अपने पुत्र रोहित राजा के साथ बाइक पर सवार होकर जिला मुख्यालय घरेलू सामान की खरीदारी करने के लिए आ रही थी। अभी वह बानपुर मार्ग पर पहुंची ही थी कि तभी अचानक किसी कारण से बाइक असंतुलित हो गई। यह भी पढ़ें- दुर्घटना में बाइक सवार महिला की मौत बाइक डगमगाते ही महिला का संतुलन बिगड़ गया और वह चलती बाइक से सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना में महिला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.