रामगढ़, जनवरी 22 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र के ग्राम लईयो निवासी दिनेश प्रसाद ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर अपने पुत्र प्रकाश कुमार के अपहरण की आशंका जताई है। आवेदन में उन्होंने बताया है कि बहू निशु कुमारी ने 15 जनवरी 2026 को आत्महत्या कर ली थी। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई थी। दिनेश प्रसाद के अनुसार पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार किया जा रहा था। इसी दौरान उनके बेटे के ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट करते हुए प्रकाश कुमार का अपहरण कर लिया। घटना के बाद से पुत्र का कोई पता नहीं चल पाया है। पीड़ित पिता ने पुलिस से मामले की जांच कर पुत्र की सकुशल बरामदगी की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.