पुत्र की मौत के सदमे में कैंसर पीड़ित पिता ने तोड़ा दम
समस्तीपुर, अप्रैल 11 -- उजियारपुर। अंगारघाट थाना क्षेत्र के चैता दक्षिणी गांव के सगमा टोले में सात वर्षीय पुत्र की मौत के सदमे में पिता नीरज कुमार राय ने महज दो दिन बाद ही शनिवार को दम तोड़ दिया। कैंसर से जंग लड़ रहे नीरज अंततः पुत्र वियोग की जंग हार गए। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। नीरज कुमार राय पिछले एक माह से दिल्ली के एम्स में भर्ती थे और कैंसर का इलाज करा रहे थे। इसी बीच गुरुवार की सुबह उनके घर पर दर्दनाक हादसा हुआ। उनका 7 वर्षीय पुत्र अभिषेक दरवाजे पर खेल रहा था, तभी एक स्कूल वैन ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।बेटे को मुखाग्नि देकर खुद भी सो गए मौत की नींदपुत्र की मौत की सूचना मिलते ही नीरज दिल्ली एम्स से छुट्टी कराकर शुक्रवार को अपने गांव सगमा पहुंचे और पुत्र का अंतिम संस्कार किया। पड़ोसी और पूर्व पंसस माले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.