रुडकी, जून 7 -- नमाज अदा करके घर लौटे किशोर की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। आरोपी ने अपने बेटे की मौत का बदला लेने के लिए इस घटना को अंजाम दिया। हत्या के बाद आरोपी ने थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एक वर्ष पूर्व बकरा ईद के अगले दिन मोहल्ला पठानपुरा के तीन युवक गंगनहर में नहाने के लिए गए थे। इस दौरान एक किशोर की गंगनहर में डूबने से मौत हो गई थी। मृतक किशोर के पिता रियासत को शक था कि साहिल व एक अन्य किशोर उसके पुत्र की मौत के लिए जिम्मेदार है। इसी रंजिश में उसने साहिल(17) की हत्या की साजिश रची। शनिवार की सुबह बकरा ईद की नमाज पढ़कर साहिल अपने घर पहुंचा। इसी दौरान वह मोहल्ले में ही अपने दोस्तों से मिलने जा रहा था। सुबह करीब 10 बजे आरोपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.