हापुड़, जून 18 -- बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव अल्लीपुर निवासी एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री और एसपी को प्रार्थना पत्र भेजा है। जिसमें पुत्रवधु और उसके परिजन पर इकलौते पुत्र की जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पीड़ित की पुत्र वधु ने उनके खिलाफ बहादुरगढ़ थाने में झूठा दर्ज कराया है। पीड़ित ने मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई कराने की मांग की है। पीड़ित समय सिंह ने शिकायती पत्र में बताया कि उसके पुत्र राजू का विवाद करीब नौ माह पहले बिना किसी दान दहेज के सम्पन्न हुआ था। बाद में पता चला कि पुत्रवधु पहले से ही शादीशुदा और तलाकशुदा थी उसके दो बच्चे भी हैं दो अपने दादा के पास रहते हैं। आरोप है कि 29 मई को साजिश के तहत मकान नाम न करने पुत्र की जहर देकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि आरोपियों ने उन पर दवाब बनाने के लिए बहादुरगढ़ थाने म...