पुत्र और उसके साथियों पर जेवर व नकदी चोरी का आरोप
इटावा औरैया, जून 23 -- महेवा। क्षेत्र के लालपुर गांव में एक व्यक्ति ने अपने पुत्र और उसके साथियों पर चोरी का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। लालपुर निवासी शिवनाथ सिंह ने बताया कि 19 जून की रात वह परिवार के साथ घर की छत पर सो रहे थे। सुबह नीचे आने पर कमरे का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो अलमारी खुली पड़ी थी और सामान बिखरा हुआ था। उन्होंने बताया कि चोर सोने की चेन, हार, अंगूठियां, झुमकी, मंगलसूत्र समेत लाखों रुपये के जेवर और करीब 10 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। पीड़ित ने अपने पुत्र और उसके कुछ साथियों पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से जांच और कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.