सोनभद्र, जून 27 -- सोनभद्र, संवाददाता। करमा थाना क्षेत्र के पुरखास, तिलौली कलां निवासी राजकुमार सिंह पुत्र मोलन सिंह ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर पुत्रों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पत्र के माध्यम से जान माल की रक्षा की गुहार लगाई है। पीड़ित राजकुमार सिंह ने बताया पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि मेरी पहली पत्नी सीमा देवी का निधन वर्ष 2022 में हो गया था। उनसे मुझे दो पुत्र हैं। पत्नी की मृत्यु के कुछ दिनों बाद ही मेरे दोनों पुत्रों का व्यवहार मेरे प्रति अत्यंत आक्रामक और अपमानजनक हो गया। मैने 16 मई 2026 को उषा देवी पुत्री मुरली सिंह निवासी ग्राम बरांक, पोस्ट राजपुर सोनभद्र से दूसरा विवाह कर लिया। मेरे दूसरे विवाह के तत्काल बाद से ही दोनों पुत्र मुझे व मेरी पत्नी को लगातार जान से मारने की धमकियां दे र...