पीलीभीत, अप्रैल 24 -- पीलीभीत। थाना अमरिया क्षेत्र के एक गांव के निवासी ग्रामीण ने थाना अमरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि उसकी पुत्री का देवर अरबाज पुत्र मोहम्मद सदीक निवासी ग्राम कैचूटांडा उसकी पुत्री के साथ अपनी शादी करने का दबाव बनाता है। जब उसने विरोध किया तो 23 अप्रैल को रात अरबाज उसके घर में घुस आया। आरोपी ने उसे और उसकी पत्नी के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की।विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- घर में घुसकर मारपीट के बाद तोड़फोड़, रिपोर्ट यह भी पढ़ें- छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप यह भी पढ़ें- शादी न करने पर युवती को मारने की धमकी, केस दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.