पुत्री से मिलने आ रहे बाइक सवार की कार से भिड़ंत, गंभीर
मेरठ, जून 19 -- शुक्रवार सुबह कांवड़ मार्ग पर भलसोना गांव के निकट एक बाइक सवार सामने आए घोड़े को बचाने के चक्कर में कार से टकरा गया। गंभीर रूप से घायल हुए बाइक सवार को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। दिल्ली निवासी शिव शंकर पुत्र शिवचंद की पुत्री सरधना क्षेत्र में रहकर बीएड की पढ़ाई कर रही है। शुक्रवार को वह उससे मिलने के लिए दिल्ली से बाइक पर सरधना आ रहे थे। जब वह भलसोना गांव के निकट पहुंचे, तभी सामने एक घोड़ा आ गया। उसे बचाने के लिए जैसे ही उन्होंने बाइक का कट मारा तो वह सामने से आ रही कार से जा टकराई। यह भी पढ़ें- वाहन की टक्कर से क्लीनिक संचालक की मौत इस हादसे में शिव शंकर सड़क पर गिरकर घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.