भागलपुर, अप्रैल 4 -- भागलपुर। बरारी थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुत्री को बहला फुसला कर घर से भगाने को लेकर लिखित आवेदन थाना में दिया है। पीड़ित ने बताया कि उनकी पुत्री हाउसिंग कॉलोनी स्थित एक रिश्तेदार के घर पर रहकर पढ़ाई करती थी। बुधवार की सुबह सात बजे वह पनीर लेने के लिए घर से निकली। लेकिन लौटकर घर नहीं आई है। उन्होंने पड़ोस के ही रहने वाले एक लड़के और उनकी बहन पर आरोप लगाया है कि दोनों भाई बहन ने ही बहला फुसला कर उनकी पुत्री को घर से भगा ले गया है। बरारी थाना की पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.