पीलीभीत, फरवरी 26 -- पीलीभीत। थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम आमखेड़ा निवासी अनीसा पुत्री कन्हैया लाल ने थाना गजरौला में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि उसकी शादी सात वर्ष पूर्व संजीव कुमार पुत्र मदनलाल निवासी ग्राम आमखिडिया से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसके पति संजीव कुमार, ससुर मदनलाल, सास हीरा कली उसके साथ मारपीट करते थे। उसके एक तीन वर्षीय पुत्री आराध्या भी है। कुछ दिन पूर्व ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी मारपीट कर ससुराल से निकाल दिया। तब से वह अपनी पुत्री के साथ मायके में रहने लगी। दोनों पक्षों में समझौता होने के बाद वह दोबारा अपनी ससुराल चली गई। ससुराल में कुछ दिन बाद उसके साथ दोबारा मारपीट की जाने लगी। उसकी पुत्री को छीनकर ससुरालियों ने दोबारा उसको निकाल दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...