बगहा, जनवरी 7 -- बगहा, नगर प्रतिनिधि। बगहा-भैरोगंज मुख्य सड़क पर सिकटी पुल के समीप मंगलवार की रात सड़क हादसे में बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई। चे चिउटाहां थाना क्षेत्र के चिउटाहां गांव निवासी हामिद अंसारी (40) थे। वे अपनी पुत्री की शादी के लिए लड़का देखने देउरवा जा रहे थे। भैरोगंज थानाध्यक्ष सीता केवट ने बताया कि मंगलवार की रात करीब साढ़े सात बजे ग्रामीणों से सूचना मिली कि सिकटी पुल के पास एक व्यक्ति सड़क किनारे गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा है। सूचना पर डायल 112 पुलिस टीम को तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। 112 पुलिस ने गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को अनुमंडलीय अस्पताल, बगहा पहुंचाया। यहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. विनय कुमार ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक के अनुसार उनके सिर में गंभीर चोट के निशान थे और नाक से रक्तस्राव हो रहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.