गोंडा, अप्रैल 1 -- करनैलगंज, संवाददाता। क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न का एक गंभीर मामला सामने आया है। विवाहिता के साथ मारपीट और प्रताड़ना किए जाने पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। ग्राम गुमदहा निवासी कविता पत्नी दीपक गोस्वामी ने कोतवाली करनैलगंज में तहरीर देकर ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता के अनुसार उसकी शादी पांच जून 2025 को हुई थी। शादी के शुरुआती दिनों में सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन करीब एक सप्ताह बाद ही पति दीपक गोस्वामी, देवर राम व श्याम, सास किरन देवी और ननद काजल द्वारा दहेज में मोटरसाइकिल व 50 हजार रुपये की मांग की जाने लगी। मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने उसे लगातार मारपीट कर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि हाल ही में पुत्री के जन्म के बाद उत्पीड़न और बढ़ गया तथा उसे जान से ...