बुलंदशहर, मार्च 29 -- दुकान से टॉफी का डिब्बा चुरा लेने के आरोप में नाबालिक पुत्री की डंडे से पिटाई कर हत्या कर देने वाले पिता को नरौरा पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर कार्रवाई की है। जांच के दौरान पुलिस ने डंडे को भी बरामद किया है। पुष्पेंद्र ने गत 26 मार्च को अपनी 12 वर्षीय पुत्री पूजा को एक दुकान से ट्रॉफी का डिब्बा चुराने के आरोप में पूजा को डण्डे से इतनी बेरहमी से पीटा कि वह बेहोश हो गई और कुछ ही देर बाद बच्ची की मौत हो गई। दोपहर की घटना थी लेकिन देर शाम तक घर में अंदर से दरवाजा लगाकर छुपा रहा। इस दौरान पत्नी सहित बच्चों को शोर नहीं मचाने दिया। फिर देर शाम घर के बाहर का कुंदा लगाकर खुद फरार हो गया। बाद में किसी तरह पत्नी आरती ने शोर मचा कर पड़ोसियों से दरवाजे का कुंडा खुलवाया। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। घटना को लेकर मृतका क...