पुत्री की तहरीर पर एसएसपी के आदेश पर हत्या का मुकदमा दर्ज
बरेली, अगस्त 16 -- 5 बर्ष पहले मजदूरी पर लगाने के बहाने ले गए थे रिश्तेदार शाही, संवाददाता। शाही क्षेत्र का एक व्यक्ति पिछले पांच साल से लापता है। बेटी ने अपने रिश्तेदारों पर संपत्ति के लालच में पिता की हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने 24 जुलाई को प्रार्थना पत्र दिया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर शाही पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पिता के गायब होने की शिकायत सेवा ज्वालापुर कस्तूरी ने बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि 7 मार्च 2021 को उनके रिश्ते के फूफेरे भाई मंगली निवासी पसतौर थाना सीबीगंज, नन्ही देवी, उनकी बेटी शोभा, दामाद पवन निवासी ग्राम गोलकुण्डा थाना मिलक उनके घर आए थे। आरोप है कि चारों त्रिलोकी राम को यह कहकर अपने साथ ले गए कि वे उनसे मजदूरी कराएंगे और पैसे भी देंगे।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.