पुत्रवधु व पोते को दवा दिलाकर बाइक से लौट रहे अधेड़ की हादसे में मौत
बाराबंकी, मई 19 -- बेलहरा (बाराबंकी), संवाददाता। बाराबंकी जिले के मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के मोहारी गांव के पास ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार वृद्ध की मौत हो गई। देर रात पुत्रवधु व पोते के साथ बाइक से दवा लेकर गांव लौटते समय हुआ हादसा। हालांकि पुत्रवधु और पोता बाल बाल बच गए। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम केलिए भेज दिया है। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के कछुहनपुरवा निवासी देशराज सिंह (45) सोमवार को पोते की तबीयत खराब होने पर उसे चिकित्सक को दिखाने के लिए फतेहपुर बाइक से गए थे। चिकित्सक को दिखाने के बाद देर रात वे बाइक से ही पुत्रवधु और पोते को लेकर लौट रहे थे। बताते हैं कि मोहारी गांव के पास जैसे ही पहुंचे थे कि विपरीत दिशा से तेज रफ्तार ट्रैक्टर आ गया। रास्ता संकरा होने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.