भागलपुर, मई 5 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि हरचंदपुर गांव में सेना के जवान सुबोध मंडल के पुत्र अमित कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। मृतक की मां ने अपनी पुत्रवधु रजनी कुमारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन दिया है। आवेदन में उन्होंने कहा है कि पारिवारिक विवाद के दौरान पुत्रवधु ने अमित कुमार को जहर खिलाकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।कहलगांव थानाध्यक्ष श्यामला कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- सेना के जवान को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.