बिहारशरीफ, अगस्त 20 -- पुत्रदा एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना करेंगे श्रद्धालु संतान की सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामना को लेकर रखेंगे व्रत सावन और पौष में वर्ष में दो बार आती है पुत्रदा एकादशी पावापुरी, निज संवाददाता। संतान के सुख, समृद्धि और दीर्घायु की कामना को लेकर श्रद्धालु 23 अगस्त रविवार को पुत्रदा एकादशी का व्रत रखेंगे। यह भी पढ़ें- Putrada Ekadashi niyam:पुत्रदा एकादशी पर क्या पराए घर का पानी पीना चाहिए? पढ़ें इससे जुड़े नियमपुत्रदा एकादशी का महत्व सावन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को पुत्रदा एकादशी के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर श्रद्धालु भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-शांति तथा संतान के उज्ज्वल भविष्य की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यता के अनुसार पुत्रदा एकादशी का व्रत संतान प्रा...