अमरोहा, जनवरी 2 -- अमरोहा। श्रीगिरिराज जी सेवा समिति के संयोजन में पौष मास शुक्ल पक्ष पुत्रदा एकादशी पर हरिनाम संकीर्तन का आयोजन आरजू कालोनी में किया गया। समिति अध्यक्ष वेद प्रकाश भार्गव ने एकादशी के महत्व पर प्रकाश डाला। वेदप्रकाश भार्गव ने सभी ईष्ट देवताओं का आह्वान कर ठाकुर जी के श्रृंगार का वर्णन कर समां बांध दिया। पंकज वर्मा बाबी, उमेश दिक्षित, प्रदीप, मोनिका, नीरज, अंकित, संदीप गोयल, राधा आदि भजन सुनाकर मौजूद श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। अंत में आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान मीना वर्मा, राजकुमार वर्मा, विजय, नीरज माहेश्वरी, अशोक अग्रवाल, संजय गुप्ता, अनिल माहेश्वरी, अरुण, राकेश वर्मा, अनमोल, सौरभ, विनय गुप्ता आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.