नई दिल्ली, अगस्त 24 -- Putrada Ekadashi 2026: सावन शुक्ल पक्ष की पुत्रदा एकादशी को लेकर इस बार तारीख को लेकर लोगों में काफी असमंजस रहा। अलग-अलग पंचांगों में 23 और 24 अगस्त की तारीख सामने आई। वहीं वैष्णव परंपरा के अनुसार आज यानी 24 अगस्त को पुत्रदा एकादशी का व्रत रखा जा रहा है। वृंदावन समेत वैष्णव परंपरा को मानने वाले कई श्रद्धालु आज भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना कर व्रत रख रहे हैं। कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर जी ने भी इस बार 24 अगस्त को पुत्रदा एकादशी का व्रत रखने की बात कही है। उनके अनुसार व्रत रखने वाले श्रद्धालु अगले दिन 25 अगस्त को पारण कर सकते हैं। उनके बताए अनुसार पारण का समय सुबह 5 बजकर 58 मिनट से 8 बजकर 39 मिनट तक रहेगा।आज रखा जा रहा पुत्रदा एकादशी का व्रत पुत्रदा एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित मानी जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस...