मुजफ्फरपुर, मार्च 20 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के पताही मोहम्मदपुर में हुए पुतुल हत्याकांड के नामजद आरोपित विजय बैठा को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। उसको केस के आईओ सह थानेदार अस्मित कुमार ने शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। यहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। बताया जाता है कि घटना के बाद ग्रामीणों ने मारपीट कर विजय को जख्मी कर दिया था। उसे पुलिस अभिरक्षा में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.