नई दिल्ली, अप्रैल 26 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को दावा किया कि उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के लिए अच्छी बातचीत की है। फॉक्स न्यूज के कार्यक्रम 'द संडे ब्रीफिंग' में बात करते हिए ट्रंप ने कहा कि हम रूस और यूक्रेन के बीच की स्थिति पर काम कर रहे हैं और उम्मीद है कि इसमें सफलता मिलेगी। ट्रंप ने पुतिन से आखिरी बातचीत कब हुई, इसकी जानकारी देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि मेरी पुतिन से बात होती है और जेलेंस्की से भी बात होती है। दोनों के साथ अच्छी बातचीत हुई है। हालांकि, उन्होंने इन फोन कॉल्स की तारीख नहीं बताई।'नफरत हास्यास्पद और पागलपन है' ट्रंप ने दोनों नेताओं के बीच मौजूद नफरत पर नाराजगी जताते हुए कहा कि दोनों के बीच नफरत हास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.