पुतिन कर रहे थे 6 राष्ट्राध्यक्षों का इंतजार, यूक्रेन ने मॉस्को पर कर दिया भीषण प्रहार; रोकनी पड़ीं उड़ानें
मॉस्को, जून 18 -- यूक्रेन रूस जंग के बीच एक हफ्ते में दूसरी बार यूक्रेन ने ड्रोन हमले कर रूस की राजधानी मॉस्को को दहला दिया है। यूक्रेन ने मॉस्को की एक तेल रिफाइनरी पर ड्रोन हमले किए हैं। इसके कारण मॉस्को हवाई अड्डे पर वाणिज्यिक उड़ानों का संचालन रोकना पड़ा। रूस के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी है। गुरुवार, (18 जून 2026) को हुए इस हमले के बाद मॉस्को के आसमान में काला धुआं और आग की लपटें दिखाई दीं। यह हमला मॉस्को के दक्षिण-पूर्वी बाहरी इलाके में स्थित रूसी तेल उत्पादक कंपनी 'गाज़प्रोम नेफ्ट' की रिफाइनरी पर हुआ। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में रिफाइनरी के टैंक का ढक्कन उड़ते और भीषण धुआं निकलते देखा गया है। चार साल से भी अधिक समय पहले शुरू हुए रूसी आक्रमण के बाद से इसे यूक्रेन के सबसे बड़े ड्रोन हमलों में से एक माना जा रहा है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.