नई दिल्ली, सितम्बर 25 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के स्वागत में जिस तरह बमवर्षक विमानों को आसमान में उड़ाया, उसने दुनिया का ध्यान खींचा है। अगस्त 2025 में पुतिन के अलास्का दौरे के दौरान B-2 स्पिरिट स्टील्थ बमवर्षक और 4 F-35 लड़ाकू विमान उनके स्वागत के वक्त ऊपर से गुजरे थे। अब 23 सितंबर 2026 को शी जिनपिंग जब अमेरिका पहुंचे, तो ज्वाइंट बेस एंड्रयूज पर उनके स्वागत समारोह के दौरान 2 B-1बी लांसर बमवर्षक आसमान में गरजे। इसके अगले दिन व्हाइट हाउस के ऊपर भी B-2 विमान ने 4 F-22 लड़ाकू विमानों के साथ उड़ान भरी। दोनों मौकों पर स्वागत समारोह में सैन्य शक्ति का प्रदर्शन साफ तौर पर नजर आया। यह भी पढ़ें- होर्मुज में अमेरिका का खतरनाक प्लान, Xbox कंट्रोलर से 'लेजर की मार' व्लादि...