बुलंदशहर, फरवरी 27 -- प्रधानमंत्री और अमेरिका के राष्ट्रपति का बुलंदशहर स्थित काला आम चौराहे पर पुतला दहन करने जाते समय भाकियू चढूनी के जिलाध्यक्ष को औरंगाबाद पुलिस ने जहांगीराबाद मोड चौराहे पर ही रोक लिया। कार्यकर्ताओं से काफी जद्दोजहद होने के बाद कई मांगो को लेकर ज्ञापन दिया गया। इससे पहले पुलिस ने जिलाध्यक्ष को दुकान और मकान पर अरेस्ट करके पुतला दहन न करने को कहा था। भाकियू चढूनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने भारत-अमेरिका की फ्री ट्रेड डील को रद्द करने की मांग को लेकर पुतला दहन करने की घोषणा की थी। शुक्रवार की दोपहर 12 बजे जिलाध्यक्ष सुनील लोधी दर्जनभर किसानों के साथ नारेबाजी करते हुए बुलंदशहर की ओर कूच कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें जहांगीराबाद मोड चौराहे पर ही रोक लिया।पुलिस से आगे बढ़ने के लिए उनकी जद्दोजहद हुई। सुनील लोधी न...