पुतला दहन मामले में कार्रवाई न होने से विधायक खफा, सौंपा पत्र
औरैया, मई 1 -- बिधूना, संवाददाता। थाना क्षेत्र के लहरापुर गांव में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पुतला दहन के मामले में अब तक कार्रवाई न होने पर विधायक रेखा वर्मा ने नाराजगी जताई है। उन्होंने थानाध्यक्ष को पत्र भेजकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। विधायक ने बताया कि 30 अप्रैल 2026 को लहरापुर गांव के मुख्य बाजार मार्ग पर कुछ अज्ञात लोगों द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री का पुतला जलाया गया था। इस संबंध में उन्होंने पहले ही मोबाइल के माध्यम से सूचना देकर वीडियो साक्ष्य भी उपलब्ध कराए थे और आरोपियों को चिन्हित कर मुकदमा दर्ज करने को कहा था। इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। विधायक ने कहा कि मामले में लापरवाही गंभीर है और इससे कानून-व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने पुलिस से शीघ्र आरोपियों की पहचान कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.