आगरा, अप्रैल 30 -- भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और महिलाओं द्वारा किए गए पुतला दहन का सपा और कांग्रेस ने तीखा विरोध किया है। गुरुवार को सपा जिलाध्यक्ष ऊदल सिंह कुशवाहा और कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष अमित सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस कमिश्नर से मिला। आरबीएस कॉलेज और आंवलखेड़ा में हुए पुतला दहन से उनमें रोष है। उन्होंने पुतला दहन में सपा व कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को अपमानित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने घटना में शामिल लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर संतोष पाल बघेल, राजपाल यादव, प्रो. डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान, पवन प्रजापति, देवेंद्र यादव, पिंकी त्यागी आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकाली यह भी पढ़ें- विधायक के नेतृत्व में पदयात्रा, राहुल-अखिलेश का पुतला फूंका
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.