पुतला जलाने के आरोपियों को कोर्ट ने तलब किया
सुल्तानपुर, जुलाई 9 -- सुलतानपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी का पुतला जलाने के मामले में हाजिर नहीं हुए आरोपियों को एमपी एमएलए कोर्ट ने समन और वारंट जारी कर तलब किया है। बचाव पक्ष के अधिवक्ता रवि शुक्ल ने बताया कि एमपी - एमएलए कोर्ट के विशेष मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा की कोर्ट में अमेठी के पूर्व एमएलसी दीपक सिंह समेत 87 कांग्रेसियों पर सुनवाई लम्बित है। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी से हुए विवाद के बाद 29 जुलाई 2022 को अमेठी जिले की गौरीगंज बाजार में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी का पुतला फूंकने के आरोप में कांग्रेस के पूर्व एमएलसी दीपक सिंह समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के खिलाफ गौरीगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। यह भी पढ़ें- ताज पर जलाभिषेक केस की पत्रावली स्थानांतरित, 12 अगस्त को होगी सुनवाई
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.