हरदोई, फरवरी 24 -- मल्लावां। जूनियर हाई स्कूल मैदान बाजीगंज में 24 फरवरी को शिक्षा विद एवं अमर लोकतंत्र सेनानी स्व शिव राज सिंह की पुण्य स्मृति पर स्व आलोक सिंह की आठवीं पुण्यतिथि पर स्वास्थ्य शिविर एवं कृषक मेले का आयोजन किया गया है। शाम साढ़े पांच बजे से कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है। जिसमें कवि मेरठ के हरि ओम पंवार, दिनेश बावरा मुंबई, अमन अक्षर भोपाल, मनु वैशाली शिवपुरी, शशि श्रेया लखनऊ अपनी अपनी कविताओं से लोगों को मंत्रमुग्ध करेंगे। यह जानकारी अध्यक्ष दिव्य आलोक सेवा फाउंडेशन डॉ आशीष सिंह आशू ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.