बाराबंकी, दिसम्बर 11 -- बाराबंकी। सैनिकों में देश के लिए मर मिटने का जज्बा,अदम्य साहस कूट-कूटकर भरा होता है, जो अत्यंत समर्पण के साथ देश की सीमाओं की रक्षा करते है। उनकी देशभक्ति सभी नागरिकों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी हुई है। उक्त बातें जीएसटी सहायक आयुक्त आंचल अग्रवाल ने फ्लाइट लेफ्टिनेंट शंकर दयाल वाजपेई स्मारक पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कही। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के संयोजक रोहिताश्व दीक्षित का यह सराहनीय कार्य है। आज यहां पर जिन विभूतियों को सम्मानित किया गया है उनको बधाई और मेधावी बच्चों को आशिर्वाद कि आगे चलकर वह राष्ट्र व समाज की सेवा करेंगे। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नीरज पांडे ने कहा कि शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट शंकर दयाल वाजपेई का व्यक्तित्व हमें प्रेरणा देता है कि हम अपने समाज, अपने राष्ट्र के लिए अपने प्राणों की भी चिंत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.