पुण्य की डुबकी लगाकर गंगा मैया से मांगा आशीर्वाद
प्रयागराज, मई 26 -- गंगा दशहरा पर पुण्य की कामना के लिए श्रद्धालुओं की आस्था उमड़ पड़ी। स्नान के लिए संगम तट बड़ा केंद्र रहा तो दशाश्वमेध व रामघाट पर भी पुण्य की डुबकी लगाने को श्रद्धालु पहुंचते रहे। भोर से ही जय मां गंगे, हर-हर गंगे के उद्घोष के साथ स्नान-दान व गंगा आरती का शुरू हुआ सिलसिला सुबह 10 बजे तक चलता रहा। परिजनों ने गंगा पूजन-दर्शन व स्नान कर घर-परिवार की समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा। स्नान के लिए घाटों पर सुबह 10 बजे तक श्रद्धालुओं की खूब भीड़ दिखाई दी। स्नान के बाद पुरोहितों को पुण्य कमाने के लिए जल, मटका, हाथ का पंखा, खरबूजा, आम व अन्न का दान किया गया। यह भी पढ़ें- गंगा दशहरा पर पुण्य की डुबकी लगाने उमड़ी आस्था श्रद्धालुओं ने घाटों और घरों की डयोढ़ी पर दीपदान किया। दोपहर को भीषण गर्मी की वजह से घाटों पर कम भीड़ दिखाई दी लेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.