मुजफ्फर नगर, नवम्बर 10 -- जानसठ रोड स्थित लक्ष्मण बिहार में रविवार से श्री मद्भागवत का शुभारम्भ हुआ। काशी के कथा वाचक गंगोत्री तिवारी मृदुल महाराज ने श्री मद्भागवत महापुराण की महिमा सुनाते हुए कहा कि जब हमारे जन्म जन्मांतर के पुण्य उदित होते हैं, तब हमें श्री मद भागवत कथा श्रवण का लाभ प्राप्त होता है। कथा व्यास ने कहा कि इस कलिकाल में लोग दिशा विहीन होते जा रहे है। अत: हमें अपने वेद पुराणों और संतो का मार्गदर्शन अति आवश्यक हो गया है। कथा व्यास ने कहा कि धुंधकारी का श्री मद भागवत महा पुराण श्रवण करने से उद्धार हुआ। इस अवसर पर उमा बंसल, अचिंत बंसल, नेहा बंसल, योगेंद्र बंसल, सरिता बंसल, बी के सूर्यवंशी, संजय वर्मा, राजेंद्र सिंह, ओमपाल चौधरी, मनीषा बंसल, चौधरी नरेश कुमार, अनिल गर्ग, नमन तिवारी आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.