पुण्यतिथि पर स्व. गोपालदास नीरज को दी गई श्रद्धांजलि
देवघर, जुलाई 20 -- देवघर,प्रतिनिधि। बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन के पूर्व प्रवक्ता अजय कुमार ने पुण्यतिथि पर कवि व गीतकार स्वर्गीय गोपालदास नीरज को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वर्गीय गोपालदास नीरज हिंदी साहित्यकार, शिक्षक, कवि सम्मेलनों के मंचों पर काव्य वाचक एवं फिल्मों के गीत लेखक थे। वे पहले व्यक्ति थे, जिन्हें शिक्षा व साहित्य के क्षेत्र में भारत सरकार ने दो-दो बार सम्मानित किया था, पहले पद्मश्री से उसके बाद पद्म भूषण से। अपने सदाबहार गीत व कविता के चलते प्रख्यात हिंदी साहित्यकार स्वर्गीय गोपालदास नीरज सदैव साहित्य प्रेमियों के दिलों में बसे रहेंगे और साहित्य के आकाश में ध्रुव तारे की तरह चमकते रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.