भागलपुर, जनवरी 3 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सांस्कृतिक संस्था दिशा और संबंध के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को आदमपुर स्थित संबंध कार्यालय में सफदर हाशमी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर उनके व्यक्तित्व, कृतित्व और जनसंघर्षों में योगदान को याद किया गया। संस्था के सदस्य डॉ. चंद्रेश ने कहा कि सफदर हाशमी एक नाटककार, कलाकार, निर्देशक, गीतकार और कलाविद थे। उन्हें नुक्कड़ नाटक के साथ उनके जुड़ाव के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि सफदर हाशमी ने कला को सामाजिक बदलाव का माध्यम बनाया। 1 जनवरी 1989 को साहिबाबाद में नुक्कड़ नाटक 'हल्ला बोल' का मंचन करते समय सफदर हाशमी की हत्या कर दी गई थी, लेकिन उनके विचार और संघर्ष आज भी लोगों को प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम में डॉ. चैतन्य, प्रवीर, दशरथ, रंजन, उदय चटर्जी, संजीव दीपू, राजेश झा, कपिलदेव रंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.