पुण्यतिथि पर संत समाज ने ब्रह्मलीन स्वामी शालिग्राम आश्रम को किया नमन
हरिद्वार, मई 2 -- भूपतवाला स्थित थानाराम आश्रम में ब्रह्मलीन स्वामी शालिग्राम आश्रम महाराज का 35वां पुण्य स्मृति दिवस श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। यहां गुरुदेव को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके आदर्शों को स्मरण किया गया।
समारोह का आयोजन हरिद्वार नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन एवं सोनीपत से कांग्रेस सांसद सतपाल ब्रह्मचारी के संयोजन में आयोजित समारोह में महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी महाराज ने कहा कि स्वामी शालिग्राम आश्रम महाराज का जीवन धर्म और अध्यात्म के प्रचार-प्रसार के लिए समर्पित रहा। वे संत समाज के लिए प्रेरणास्रोत थे और उनका त्यागमय जीवन सदैव मार्गदर्शक बना रहेगा।
सांसद की श्रद्धांजलि सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने अपने गुरुदेव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वे त्याग, तपस्या और सेवा की प्रतिमूर्ति थे। गुरुदेव की शिक्षाओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.