पुण्यतिथि पर श्री रामचरितमानस ग्रंथ भेंट किया
मुजफ्फरपुर, मई 17 -- बंदरा, एक संवाददाता। पीयर में रविवार को प्रगतिशील सीनियर सिटीजन काउंसिल के दिवंगत प्रखंड अध्यक्ष श्यामनंदन प्रसाद ठाकुर की पुण्यतिथि पर समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रह्मानंद ठाकुर व संचालन प्रखंड अध्यक्ष रघुनंदन प्रसाद सिंह उर्फ अमर भाई ने किया। सेवानिवृत्त डीएम विष्णुदेव प्रसाद सिंह ने समारोह में आए लोगों को श्री रामचरितमानस ग्रंथ भेंट किया। प्रगतिशील सीनियर सिटीजन काउंसिल के जिलाध्यक्ष उदयशंकर प्रसाद सिंह ने कहा कि श्यामनंदन बाबू व्यक्तित्व के धनी थे। इस दौरान दिवंगत पद्मश्री डॉ गोपालजी त्रिवेदी को श्रद्धांजलि दी गई। नवल किशोर ठाकुर, कटरा के कैलाश सिंह, अजय कुमार ठाकुर, मुकुंद कुमार ठाकुर, अजय कुमार ठाकुर, राजीव कुमार, पंकज कुमार, केशव किशोर सिंह, शिवकुमार झा, डॉ लखेंद्र प्रसाद ठाकुर, कुंदन कुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.