भागलपुर, अगस्त 16 -- खगड़िया से जितेन्द्र कुमार की रिपोर्ट भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि रविवार को भारतीय जनता पार्टी, महेशखुंट दक्षिणी मंडल द्वारा श्रद्धापूर्वक मनाई गई। मंडल अध्यक्ष अवनीश कुमार के आवास पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने सर्वप्रथम अटल के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण किया। मंडल अध्यक्ष अवनीश कुमार ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के ऐसे महान व्यक्तित्व थे, जिन्होंने अपने सिद्धांतों, राष्ट्रभक्ति, संवेदनशीलता और लोकतांत्रिक मूल्यों से देश के सार्वजनिक जीवन को नई दिशा दी। वे एक कुशल राजनेता होने के साथ-साथ महान कवि, प्रखर वक्ता और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने वाले जननेता थे। अटल जी ने अपन...