गाजीपुर, अप्रैल 14 -- रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। ताड़ीघाट स्थित शहीद उपवन में मंगलवार को शहीद मेजर विकास सिंह की सातवीं शहादत दिवस मनाया गया। ग्रामीणों, परिजनों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य आनंद मिश्रा ने कहा कि गाजीपुर की धरती वीरों की भूमि है, जहां मेजर विकास सिंह जैसे सपूतों ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर किए। उन्होंने शहीद के माता-पिता को भी नमन किया। बताया गया कि मेजर विकास सिंह 14 अप्रैल 2019 को कुपवाड़ा (कश्मीर) में ऑपरेशन के दौरान घायल हो गए थे और उपचार के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए। इस दौरान पुलिसकर्मियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पुष्पचक्र अर्पित कर शहीद को नमन किया। वहीं रक्तदान शिविर में 26 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.