बलिया, दिसम्बर 5 -- बलिया, संवाददाता। टीडी कॉलेज परिसर स्थित राजेंद्र प्रसाद सभागार में शुक्रवार को शहीद छात्रनेता चंद्रभानु पांडेय की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। जिले के कोने-कोने से आए छात्र नेता, राजनेताओं, अधिवक्ताओं व अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं ने चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। सबसे पहले सांसद सनातन पांडेय ने दीप प्रज्ज्वलित किया। इसके बाद रंगकर्मी आशीष त्रिवेदी ने जनगीत के जरिए सुरों से श्रद्धांजलि दी। मशहूर कलाकार जाकिर हुसैन ने कविताओं से शहीद छात्रनेता को याद किया। अतिथियों ने शहीद छात्रनेता चंद्रभानु पाण्डेय की स्मृति में टीडी कालेज परिसर या जिले में अन्य किसी सार्वजनिक स्थान पर उनकी मूर्ति लगाने की आवश्यकता जतायी। नपा प्रतिनिधि सभासद अमित दूबे को अंगवस्त्रम और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। श्रद्धांजलि स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.